रामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ RO-ARO की परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Rampur, Rampur | Jul 26, 2025 कल रविवार को होने वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को सुचारु और निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को दोपहर दो बजे के आसपास जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।