शाहबाद: पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती लापता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर से लापता होने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 18 वर्षीय पुत्री 18 अक्तूबर की दोपहर 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने सभी नाते रिश्तेदारी में भी पता किया परंतु सुराग नहीं लगा।