शाहाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भैया दूज का पर्व हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है । गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से ही भैया दूज का पर्व मनाने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर 1:30 बजे तक लगातार जारी है। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के मस्तक पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर लंबी उम्र की दुआएं की।