शाहबाद: दहेलिया की रहने वाली विवाहिता ने पति सहित 5 ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई
पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम देहलिया निवासी विवाहिता ने शाहजहांपुर जनपद निवासी पति और घरवालों के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता राबिया पुत्री अशरफ अली के अनुसार उसका विवाह करीब दो साल पहले हुआ था।