मोकामा: मोकामा रेलवे स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Mokameh, Patna | May 3, 2026 रेल थाना मोकामा के अंतर्गत मोकामा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन और एक लेडीज पर्स बरामद किया गया। इस संबंध में रविवार की शाम 5 बजे पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।