राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत माह जनवरी 2026 से अगले आदेश तक खाद्यान्न के मासिक उपावंटन में बदलाव किया गया है। शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे एमओ ने बताया कि बदलाव करते हुए कहा गया है कि अंत्योदय लाभुकों के लिए 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल तथा पूर्विकता प्राप्त लाभुकों को 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल दिया जाएगा.