शमशाबाद: बीलखो के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में किशोरी की मौत, भाई गंभीर घायल
शमशाबाद क्षेत्र के बीलखो के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की स्टीयरिंग फेल होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 17 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका 14 वर्षीय भाई विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार कुआं मशीन चलाकर मजदूरी करता है।