चूरू: 23 परीक्षा केंद्रों में कनिष्ठ सहायक-लिपिक भर्ती परीक्षा सम्पन्न, पहली पारी में 78% और दूसरी में 77.7% रही उपस्थिति
Churu, Churu | Jul 5, 2026 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक एवं लिपिक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को चूरू ब्लॉक के 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। प्रत्येक पारी के लिए 6504 अभ्यर्थी आवंटित थे। शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार पहली पारी में 5076 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए