फतुहा: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना।
Fatwah, Patna | Jun 9, 2026 महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में फतुहा प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने किया है। धरना बिहार में बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,अपराध, स्मार्ट सिटी के विरोध में आयोजित किया गया है। मौके पर सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।