मंदसौर: युवक को बंधक बनाकर चार लोगों ने की मारपीट, मोबाइल और नकदी लूटी, चिकलिया का मामला
मंदसौर के YD नगर थाना क्षेत्र के बोराखेड़ी में मानता कार्यक्रम के दौरान चार लोगों ने युवक राजू को उठाकर चिकलिया ले जाकर बंधक बनाया और लाठी-डंडों से मारपीट की। मामला लड़की से बात करने की शंका से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों ने 20 हजार रुपये, मोबाइल और चांदी की बाली छीनने का आरोप लगाया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है,