टिमरनी: आंधी-तूफान का असर: हरदा में पेड़ गिरे, सिराली में झोपड़ियों में आग से गृहस्थी खाक
Timarni, Harda | May 2, 2026 इसी दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के सिराली में बड़ा हादसा हो गया। वार्ड क्रमांक 15 के पास ग्राम विक्रमपुर के नजदीक खेत किनारे बनी दो झोपड़ियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।