श्रीनगर: 30 वर्षों बाद भी ढोलबज्जा गांव के लोगों को नहीं मिली पक्की सड़क, कीचड़ में गुजरने को मजबूर ग्रामीण
खुट्टी हसैली पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित ढोलबज्जा गांव के लोग आज भी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं। करीब 30 वर्षों से गांव के लोग कच्ची और कीचड़युक्त सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ग्रामीण बिहारी ऋषि, डबलू शर्मा, हरदेव ऋषि आदि ने शुक्रवार को एक बजे बताया कि पक्की सड़क के लिए आज भी परेशान हैं।