रामपुर बघेलान में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। यह आयोजन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेश तिवारी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।