धमतरी: मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, छाती बनेगा नगर पंचायत, सड़क और विद्यालय भवन को मिली हरी झंडी
बता दे कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में धमतरी विकाशखण्ड के ग्राम छाती पहुँचे थे। जहाँ धमतरी जिले के लिए एक साथ तीन बड़ी घोषणाएं कर दीं। क्षेत्रवासियों की जरूरतों को देखते हुए CM ने मंच से ही छाती गांव को नगर पंचायत बनाने, छाती से झुरानवागाँव तक सड़क बनाने और विद्यालय भवन की मंजूरी देने।