बिधूना: सहायल क्षेत्र के लहरापुर गांव में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
थाना सहायल क्षेत्र के गांव लहरापुर में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिए। मायके से घर पहुंची महिला के सामान बिखरा देखा होश उड़ गए।गांव लहरापुर निवासी बसंती देवी ने पुलिस को बताया कि वह पांच मई को मायके गई थी। बुधवार दोपहर जब वह घर पहुंची तो ताला टूटा मिला।