सिधौली: सिकंदरपुर में थ्रेसर मशीन में गेहूं खाँदते समय महिला गंभीर रूप से जख्मी, उपचार जारी
सिधौली तहसील क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में थ्रेसर मशीन में गेहूं खादते समय अचानक काम कर रही बुजुर्ग महिला की धोती मशीन में फंस गई। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी घायल हुई थी। महिला को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण महिला को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।