दिनारा: दिनारा के बड़का लाठ गांव में आपसी विवाद के चलते मारपीट के मामले में 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | Apr 24, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के भानपुर पंचायत अंतर्गत बड़का लाठ गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार को 11 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मामले में वादी सत्येन्द्र कुमार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दो लोग गिरफ्तार जेल भेज दिया है।