पिंड्रा: करखियाव में पीएम की सभा स्थल पर तैयारिया पूरी, नही होगा भेल का शिलान्यास
पीएम नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को करखियाव में बनास डेयरी के उद्घाटन व सभा के तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया। लेकिन शाम में आई आंधी व घेरते बादलों ने अधिकारियों की चिंता बड़ा दी। बताते चलें कि निर्माणाधीन भेल परिसर के 30 एकड़ में होने वाली सभा के तैयारियों में एसपीजी, जिला प्रशासन लगी रही।