Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
ararialive
अररिया में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू, डीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
Araria, Araria
| Oct 12, 2026
MORE NEWS
फारबिसगंज में 22 अक्टूबर को होगा भव्य रावण दहन, पोस्टर-बैनर का हुआ अनावरण !
Araria, Araria | Oct 12, 2026
# नरपतगंज में एसटीएफ टीम पर हमले के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार और खोखा बरामद **स्मैक तस्करों को पकड़ने गई टीम पर किया गया था हमला, एक पुलिस अवर निरीक्षक समेत तीन जवान हुए थे घायल** **नरपतगंज, अररिया।** नरपतगंज थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करों को पकड़ने गई एसटीएफ टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा और विभिन्न बोर के पांच खोखे भी बरामद किए हैं। हथियार और खोखे की बरामदगी के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों दयानंद साह और अनिल साह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए टीम खैरा गढ़िया के पास पहुंची थी, जहां दोनों आरोपियों को लेकर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मी अपने-अपने लोकेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान खैरा गढ़िया पंचायत के मुखिया पति काफिल के सहयोग से तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में एक पुलिस अवर निरीक्षक समेत तीन जवान घायल हो गए। घटना के दौरान हिरासत में लिए गए एक स्मैक तस्कर को भी हमलावरों ने छुड़ा लिया था। ## छापेमारी के दौरान हथियार और खोखे बरामद घटना के संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक अरसजीत कुमार भारद्वाज के फर्द बयान के आधार पर नरपतगंज थाना कांड संख्या 646/26 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने खैरा गढ़िया वार्ड संख्या 10 निवासी करीब 23 वर्षीय मो. तनवीर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक लोहे का देसी कट्टा, 9 एमएम के दो, 7.65 एमएम के दो और 8 एमएम का एक खोखा बरामद किया गया। बरामद हथियार और खोखों को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। ## छह आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों में दयानंद साह, राजकुमार साह, जुल्कीकार, मो. तनवीर, वसीम आलम और मो. सलमान शामिल हैं। सभी आरोपी नरपतगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और वार्डों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ टीम पर हमले की इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
Araria, Araria | Oct 12, 2026
🏆 राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ। जिलाधिकारी ने पहली चाल चलकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।#Araria #ChessCompetition #SeemanchalNews #NSRadioAraria #BiharNews
Araria, Araria | Oct 12, 2026
अररिया: स्टेशन जाने वाली सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे SDM ने Araria Live से क्या कहा? सुनिए।
Araria, Araria | Oct 12, 2026
जोकीहाट में राजा हॉस्पिटल की उद्घाटन समारोह में कई लोग शामिल हुआ अब जोकीहाट के आस पास के लोगों भटकना नहीं पड़ेगा पहले अररिया जाना पड़ रहा था अब जोकीहाट में ही कम होगा #jokihatkanews #ArariaNews #जोकीहाटखबर #Jokihat #Araria #हॉस्पिटल
Araria, Araria | Oct 12, 2026
अररिया जोकीहाट रेफरल रोड महफ़ूज़ मार्केट में राजा हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया अब आसपास के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी खास कर बच्चे की विशेष ध्यान रखा जाएगा राजा हॉस्पिटल जोकीहाट #BreakingNews #BiharNews #Jokihat #जोकीहाटखबर #Araria #jokihat #jokihathospital #rajahospital #asifreza Asif Reza
Araria, Araria | Oct 12, 2026
खुल गया रानीगंज के पुराने बस स्टैंड रोड में सबसे सस्ता और सबसे अच्छा कपड़ा की दुकान!
Araria, Araria | Oct 12, 2026
तुलसी कुमारी बनीं ‘अररिया चैंपियन 2026
Araria, Araria | Oct 12, 2026