चकिया: बिशुनपुरवा हैंडपंप विवाद में पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई, पुलिस पर लापरवाही का आरोप; एसपी ने जांच के आदेश दिए
इलिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। दबंगों ने किशोर और उसके पिता की पिटाई कर दी, दोनों घायल होकर ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे को पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।