महागामा: नारायणपुर में सोलर जल मीनार ठप, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण, दूर से ला रहे पानी
Mahagama, Godda | Apr 13, 2026 महागामा प्रखंड के रामकोल पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव स्थित विषहरी मंदिर के पास लगा सोलर जलमीनार पिछले करीब एक वर्षो से खराब पड़ा है। नतीजतन गांव के दर्जनों परिवारों को पेयजल के लिए रोजाना इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जल मीनार से पहले लगभग 20 -25 घरों को नियमित पानी मिलता था लेकिन इसके खराब होने के बाद हालात पूरी तरह बिगड़ गए हैं।