हुज़ूर: मिसरोद थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 12 राउंड फायरिंग
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2026 भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के सुरेंद्र लैंडमार्क इलाके में जमीन विवाद के चलते फायरिंग से दहशत फैल गई। शालीमार कॉलोनी के पास विवादित जमीन पर साफ-सफाई करने पहुंचे ठेकेदार और मजदूरों पर दो सिक्योरिटी गार्डों ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूकों से करीब12 राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।