अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( अभाविप) देवास द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवास में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा परिषद के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे विशेष बनाया।