भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 31 केंद्रों पर कल होगी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा, 18 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा दो पारियों में
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। भीलवाड़ा जिले में 31 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इनमें 18 सरकारी व 13 निजी केंद्र शामिल हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी। हर पारी में 9000-9000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।