उदयपुरा: परसोत्तम मास पूर्णिमा पर मां नर्मदा तट बोरास में हजारों नागरिकों ने स्नान कर पूजा-पाठ किया
मध्य प्रदेश रायसेन जिला उदयपुरा विधानसभा केअंतर्गत नर्मदा तट बोरास में परसोत्तम मास की पूर्णिमा के अवसर पर आज सुबह से लेकर शाम तक हजारों भक्तों ने मां नर्मदा तट बोरास रेत घाट पहुंच कर मां नर्मदा की पूजा पाठ की है। आस्था की डुबकी लगाई है माना जाता है पूर्णिमा के अवसर पर मां नर्मदा में डुबकी लगाने से पूजा पाठ करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है ।