मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र के लाल का कमाल: 97.33% अंक, यूपी में तीसरा स्थान, CM करेंगे सम्मानित
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम उल्दन के छात्र ऋषभ साहू ने हाईस्कूल परीक्षा में 97.33% अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल के छात्र ऋषभ की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की गई है।