रायबरेली: रायबरेली रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस की बोगी में धुआं निकलने से यात्रियों में मची भगदड़, जांच के बाद ट्रेन रवाना
रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस पहुंचते ही अचानक यात्रियों में भगदड़ मच गई। ट्रेन की एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही अधिकारियों में भी दहशत फैल गई। आनन फानन पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने बोगी के अंदर जाकर देखा, तो अग्निशमन यंत्र की पाइप निकल जाने के कारण धुआ निकल रहा था। सावधानी पूर्वक बंद किया गया।