मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के पत्थरखुरा गांव में कच्चे मकान में चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
राजगढ़ थाना क्षेत्र के पत्थर खुरा गांव में कच्चे मकान में रविवार व सोमवार की देर रात लगभग 2:00 बजे चोरों ने लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया घटना अभिषेक मोर्य पुत्र रामलाल मौर्य के घर हुई। अभिषेक मौर्य रोज की तरह अपने पक्के घर में सो रहे थे उनके बगल में स्थित कच्चे घर में उनका सारा सामान एक बक्से में रखा था। दरवाजा बाहर से दो तालों से बंद किया गया था।