कसिया: डुमरी गांव में पहुँचा साधुओं का एक दल, एक साधु को बुजुर्ग महिला का बता रहे बेटा, महिला ने पुलिस को दी तहरीर
कुशीनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 06 बाबा साहब आप्टे नगर (पकवा इनार डुमरी) गांव में एक साधुओं का दल पहुँचा है, जिसमें से एक साधु को एक बुजुर्ग महिला के 25 वर्ष पूर्व गायब हुए बेटे को बता रहे। बुजुर्ग महिला बनतवरी देवी पत्नी स्व. चंचल शर्मा ने कसया पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।