कटनी नगर: घंटाघर क्षेत्र में मामूली बात पर युवक पर लोहे की बाल्टी से हमला, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना अंतर्गत घंटाघर क्षेत्र में मामूली बात पर तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास निवासरत युवक चुन्नी पर नीलेश सेन ने लोहे की बाल्टी से हमला कर दिया। घायल युवक चुन्नी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। यह घटना शनिवार रात की है घायल चुन्नी ने आज रविवार दोपहर 1:00 बजे घटना की जानकारी दी। और नीलेश द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है।