चूरू: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, कलेक्टर ने दी जानकारी
Churu, Churu | Aug 14, 2024 चूरू जिले में स्वाधीनता दिवस समारोह गुरुवार को जोश और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिले के सभी राजकीय भवनों, स्कूलों, स्वायत्तशाषी संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों पर नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पुलिस लाइन में होने वाले मुख्य समारोह में जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी सुबह 9 बजकर 05 मिनिट पर ध्वजारोहण करेंगी।