पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा में दिनदहाड़े छात्र की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित ब्रिटिश अकादमी के बाहर खड़ी छात्र की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार बंडा निवासी शिव कुमार का पुत्र करन कश्यप रोज की तरह पढ़ाई के लिए अकादमी आया था। उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा और चोरी कर ले गया