सुल्तानपुर: दरियापुर तिराहे पर महिला ने किया आत्महत्या, ग्रिल में रस्सी के सहारे लटकता मिला शव
कोतवाली नगर के दरियापुर तिराहे पर तुषार बरनवाल की पत्नी सुषमा बरनवाल आज सुबह फंदे से झूलती पाई गई। घर के दूसरे तल पर से बॉडी ग्रिल में लगी रस्सी से झूलती पाई गई। मृतका के भाई जौनपुर निवासी संजय बरनवाल ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उनकी बहन के 16 साल 14 साल के दो बच्चे हैं। एक माह पूर्व समाज के लोगों ने घर जाकर घण्टो समझाया था।