शिवपुरी नगर: "नपा मेरी है...CMO कुछ नहीं": शिवपुरी नपा अध्यक्ष का हाईवोल्टेज ड्रामा, कर्मचारियों को दी नौकरी से निकालने की धमकी।
शिवपुरी नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अध्यक्ष लेखा शाखा में पहुंचकर कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को ‘चोर’ कहती नजर आ रही हैं और बिना उनकी अनुमति एक रुपए का भी भुगतान न होने देने की बात कह रही हैं। मामले को लेकर प्रभारी लेखापाल ने सीएमओ से लिखित शिकायत भी की है।