बांसडीह: खरौनी स्थित यादव बस्ती में आग लगने के बाद पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान ने पीड़ित परिवार से मिलकर मदद का भरोसा दिया
खरौनी ग्राम सभा स्थित यादव बस्ती में आग लगने के बाद 362 बांसडीह विधानसभा से पूर्व विधायक व लोकप्रिय नेता शिव शंकर चौहान ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हाल जाना तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। शनिवार कि शाम पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान ने कहा कि यह बहुत ही हृदय विचार घटना है। मैं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं।