शेखपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम में जदयू ने चेवाड़ा, घाटकोसुंभा और शेखपुरा सदर प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शनिवार 2:00 बजे बताया गया की चेवाड़ा प्रखंड में एकरामा पंचायत से जदयू मात्र 7 वोटों से आगे रही, जबकि चकंदरा में 1228, लोहान में 126, लूटोत में 1150, लगना में 663 और सियानी पंचायत में 1725 वोटों से बढ़त हासिल की।