बिंदकी: बकेवर कस्बे के समीप गोपालपुर मोड़ में दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, एक गंभीर रूप से सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना कस्बे के समीप गोपालपुर मोड़ में गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार कृपा शंकर निवासी नहरामऊ थाना बकेवर तथा दूसरी बाइक में सवार अमन निवासी चंदीपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कृपा शंकर की हालत गंभीर देख उपचार बाद रेफर किया गया।