होशंगाबाद नगर: पीपल चौक पर भारतीय किसान संघ
मूंग खरीदी के विरोध में सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
पीपल चौक पर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार की मूंग खरीदी नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि वर्तमान व्यवस्था के तहत प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो मूंग खरीदी जा रही है, जबकि खरीदी 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के मानक के अनुसार की जानी चाहिए।