महोबा: महोबा के बिलबई रोड पर पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 3, 2026 दिसरापुर गांव निवासी 70 वर्षीय जसोदा ई रिक्शा में सवार होकर महोबा के बिलबई रोड स्थित कुशवाहा कि चक्की में राई पिरवाने आई थी जैसे ही वह ई रिक्शे से उतरी तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार उपरांत उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।