बहराइच: विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 अगस्त को किसान दिवस का होगा आयोजन
बहराइच विकास भवन सभागार में 21 अगस्त को जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11 बजे से किसान दिवस तथा कृषक उत्पादन संगठनों द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में किसानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।