नवाबगंज: बड़ेल के पास अनियंत्रित पिकअप पलटी, 10 मजदूर हुए घायल, लखनऊ से आ रही थी पिकअप, 3 की हालत गंभीर
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बड़ेल के पास सोमवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार 10 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिकअप लखनऊ से मजदूरों को लेकर बाराबंकी आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक कथित तौर पर शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके कारण बड़ेल के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया