फुलवरिया: कोयलादेवा टोला श्रीनगर में पुराने विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिलाओं समेत चार घायल
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा टोला श्रीनगर धुसा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।