बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भूड़ में कलयुगी पिता का बेटी को तालिबानी सजा देने का वीडियो हुआ वायरल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भूड़ में एक कलयुगी के पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कलयुगी पिता अपनी बेटी को वीडियो में तालिबानी सजा देते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में बेटी को पहले उठा कर पटकता है फिर उसके ऊपर खड़ा हो जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।