बरेली: बरेली गोलीकांड के आरोपी आदित्य उपाध्याय के सांवरिया लॉन पर गरजा बीडीए का बुलडोजर माफिया के दो होटल भी हुए सील
22 जून की सुबह प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो घंटे तक सरेआम गोलियां चलाकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है।होटल सिटी स्टार के बाद बीडीए और पुलिस की टीम ने डोहरा रोड बने आलीशान सांवरिया लान को ध्वस्त कर दिया। तीन घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चलती रही।