बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र में दो बच्चों की मां को फेसबुक के जरिए हुआ कासंगज के युवक से प्यार,एक बच्चे को साथ लेकर हुई फरार
थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कुछ समय पहले उसकी पत्नी की फेसबुक व इस्टाग्राम पर कासगंज के युवक से दोस्ती हुई थी। तब से वह लोग रोज चैटिंग करने लगे और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। 23 जून को वह दातागंज बदायूं गया हुआ था। उसकी पत्नी उसके पांच साल के छोटे बेटे को अपने साथ लेकर मॉल में खरीदारी की बात कहकर 11 साल के बेटे से कहकर घर से चली गई।