बरेली: जगतपुर पानी की टंकी के पास दबंगों ने जमीनी विवाद में दंपति को बेहरमी से जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर पानी की टंकी के पास जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा एक दंपति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से भी की। लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। दंपति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।