ललितपुर: हाईवे 44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया
ललितपुर असऊपुरा के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, और उक्त मामले में आगे की कार्रवाई जारी है,दो अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।