चांदवा: दुर्घटना के 36 घंटे बाद भी कोयले की वैधता पर सस्पेंस बरकरार,चर्चाओं का बाजार गर्म
चंदवा के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार तड़के करीब चार बजे हुए हाईवा दुर्घटना के रविवार की शाम चार बजे 36 घंटे होने के बाद भी उसमें लदे कोयले की वैधता को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। कोयला वैध है या अवैध, इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।