पलवल: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कैंटर की टक्कर से ईको कार में लगी आग, 19 लोग घायल
Palwal, Palwal | Mar 13, 2025 पलवल के केएमपी एक्सप्रेस-वे पर होली के मौके पर एक बड़ा हादसा हु मिंडकोला के पास एक वैन को एक कैंटर ने साइड मार दी। इसमें ईको को आग लग गई। इसमें सवार 19 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है। घायलों में आग से झुलसने से एक की हालत गंभीर है।