पलवल: पलवल में प्लेटफॉर्म के पास युवती का शव मिला, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी
Palwal, Palwal | Mar 12, 2025 पलवल जिले के रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। प्लेटफॉर्म नंबर चार के पास डाउन लाइन पर एक अज्ञात युवती का शव मिला है। युवती की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। और युवती के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।